आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चल रही सभी अटकलों पर अब विराम लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी इस बार भी आईपीएल का पूरा सीजन खेलेंगे। इससे पहले चर्चा थी कि 44 वर्षीय धोनी इस सीजन केवल कुछ मैचों में ही नजर आ सकते हैं, लेकिन अब टीम प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि वे पूरे टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा रहेंगे। हालांकि मैदान पर उनकी भूमिका क्या होगी, इसका फैसला कोचिंग स्टाफ करेगा। उन्हें बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है। फिलहाल धोनी चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं और नए सीजन की तैयारियों में जुटे हैं। पिछले दो सीजन में भी उन्होंने घुटने की चोट के बावजूद टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, ऐसे में इस बार कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम दमदार वापसी की तैयारी कर रही है।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/






