MS Dhoni
Chennai Super Kings
IPL 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में खेलते नजर नहीं आएंगे। टीम ने 28 मार्च को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि धोनी को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। इसके कारण वह कम से कम शुरुआती दो हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे और पहले तीन मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, दूसरा 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ और तीसरा 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाएगा। मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है और उम्मीद है कि 11 अप्रैल को वह फिट होकर लौट सकते हैं।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/






