Shiv Barat Bariatu
Bariatu Shiv Barat
Mahashivratri celebration Ranchi
महाशिवरात्रि के अवसर पर राजधानी Ranchi के बरियातू इलाके में भव्य शिव बारात निकाली गई। यूनिवर्सिटी कॉलोनी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे दिन हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध व गंगाजल अर्पित किया। शाम में निकली शिव बारात में बच्चों और युवतियों ने शिव-पार्वती का रूप धारण कर लोगों का मन मोह लिया। बारात विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए देर रात मंदिर पहुंची, जहां पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/











