झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जरूरतमंद और गरीब मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को लेकर बड़ी पहल की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो, इसके लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ऐसे मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाया जाए। इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के हर नागरिक को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/






