झारखंड की राजधानी रांची के कांके क्षेत्र से जुड़ा 33 एकड़ जमीन विवाद अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। यह जमीन विधायकों के आवास निर्माण के लिए चिन्हित की गई थी, जिसके लिए करोड़ों रुपये भी जमा किए जा चुके हैं। हालांकि अब सामने आया है कि सरकारी रिकॉर्ड में इस जमीन को खाली बताया गया था, जबकि वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। जानकारी के अनुसार, इस जमीन से रिंग रोड गुजर रही है, वहीं आदिवासी समुदाय का मसना (श्मशान) भी मौजूद है और कई डोभा बने हुए हैं। इसके अलावा वर्षों से भूमिहीन परिवार यहां खेती कर रहे हैं। सदन में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा यह तथ्य सामने रखने के बाद मामला और गंभीर हो गया। इस मुद्दे पर बीजेपी विधायक सीपी सिंह और मंत्री के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। यह विवाद अब झारखंड की जमीन व्यवस्था, प्रशासनिक पारदर्शिता और विस्थापन के मुद्दों को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/





