झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान में छिपकर भी अपनी गैंग को सोशल मीडिया के जरिए संचालित कर रहा है। सर्विलांस से बचने के लिए वह लड़कियों के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे पुलिस को ट्रैक करने में मुश्किल होती है। ‘रेशमा परवीन’ नाम की आईडी के जरिए वह अपने गुर्गों से संपर्क में रहता है और हथियार सप्लाई, रंगदारी व ठिकानों से जुड़ी जानकारी कोडवर्ड में साझा करता है। हालांकि पुलिस ने इस नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और हाल ही में गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर सेल अब इन फर्जी अकाउंट्स की जांच कर गिरोह के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश में जुटी है।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/






