क्या हैं E20 पेट्रोल ? जानिए क्या होगा इससे नुकसान ?

1 Min Read

देशभर में 1 अप्रैल से E20 पेट्रोल लागू होने जा रहा है, जिसके तहत पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाया जाएगा। इसका उद्देश्य कच्चे तेल के आयात को कम करना, प्रदूषण घटाना और किसानों की आय बढ़ाना है। E20 पेट्रोल एक मिश्रित ईंधन है, जिसमें 80% पेट्रोल और 20% एथेनॉल होता है। नई तकनीक से बनी गाड़ियां इस फ्यूल के अनुरूप डिजाइन की गई हैं, इसलिए उनमें किसी बड़ी समस्या की संभावना नहीं है। हालांकि पुरानी गाड़ियों में माइलेज 3% से 7% तक कम हो सकता है और लंबे समय में रबर व प्लास्टिक के हिस्सों पर हल्का असर पड़ सकता है। सरकार और विशेषज्ञों के अनुसार इससे इंजन को गंभीर नुकसान नहीं होता। वहीं एथेनॉल के उपयोग से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे यह पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

Follow us for more local news and updates:

👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush

👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush

👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush

🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/

Share This Article