जमशेदपुर में कुख्यात महिला अपराधी प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, तड़ीपार घोषित चटनी डॉन जिला निष्कासन आदेश का उल्लंघन करते हुए चोरी-छिपे अपने पैतृक घर में रह रही थी। सिटी एसपी कुमार शिवाशीश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती स्थित एक घर में कुछ अपराधी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। आधी रात को पुलिस ने ग्वाला बस्ती इलाके में छापेमारी की। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य संदिग्ध लोग फरार हो गए, लेकिन तलाशी के दौरान प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ रंगदारी, मारपीट और लूट जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने थाने में हंगामा भी किया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/





