असम विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सक्रियता ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अब असम की राजनीति में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। हाल ही में हेमंत सोरेन ने असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई से मुलाकात की, जिसे विपक्षी दलों के संभावित गठबंधन और रणनीतिक समन्वय के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि JMM असम में कई सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है और इसके लिए हेमंत सोरेन दो बार राज्य का दौरा भी कर चुके हैं। उनका फोकस चाय बागान में काम करने वाले आदिवासी समुदाय और झारखंड मूल के मतदाताओं पर है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, JMM की एंट्री से असम में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। खासकर आदिवासी वोट बैंक को लेकर नई रणनीति बन रही है। ऐसे में आने वाले चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि JMM किसके खेल को बिगाड़ती है और किसे फायदा पहुंचाती है।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/





