चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा शुक्रवार को ब्लैक डे मनायेगा। इसके बाद 26 फरवरी को आंदोलनकारी किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।
खनौरी बॉर्डर पर युवक की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च फिलहाल सथगित कर दिया है।
किसान मजदूर मोर्चा के समन्वयक सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे। 23 फरवरी को अगला फैसला लिया जाएगा।
गुरुवार को किसानों ने मृतक शुभकरण की फोटो लेकर नारेबाजी की। सरवण पंधेर ने आज एक तस्वीर जारी की, जिसमें पुलिस फायरिंग करती नजर आ रही है।
पंधेर ने कहा कि ये तस्वीर दिखाती है कि सीधी फायरिंग की गई है। पंजाब सरकार को हमला करने वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करना चाहिए।
किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने हमारे कैंपों और ट्रैक्टरों पर हमला किया। 167 किसान घायल हैं। 6 लापता हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा की चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के बाद ऐलान किया गया कि कल देश भर में ब्लैक डे मनाएंगे।
26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में महापंचायत होगी।
इसे भी पढ़ें