नई दिल्ली, एजेंसियां। संगीत नाटक अकादमी, मंदिर परंपराओं को देश में पुनर्जीवित करने के लिए पवित्र नवरात्रि के दौरान ‘शक्ति संगीत और नृत्य का एक उत्सव’ नाम से एक आयोजन कर रही है।
इसका आयोजन कला प्रवाह श्रृंखला के तहत किया जा रहा है। यह आयोजन बीते मंगलवार से शुरू हो चुका है। यह 17 अप्रैल तक चलेगा।
शक्ति उत्सव का उद्घाटन गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में हुआ।
- शक्ति उत्सव गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर से होकर, महाराष्ट्र, कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी मंदिर, उदयपुर, त्रिपुरा के त्रिपुर सुंदरी मंदिर बनासकांठा, गुजरात के अंबाजी मंदिर, देवघर, झारखंड के जय दुर्गा शक्तिपीठ, में जारी रहेगा।
- नवरात्रि नौ देवियों की शक्ति का प्रतीक है, इसलिए अकादमी 9 से 17 अप्रैल 2024 तक देश के विभिन्न हिस्सों के सात अलग-अलग शक्तिपीठों में मंदिर परंपराओं का उत्सव मनाने के लिए शक्ति शीर्षक से संगीत और नृत्य महोत्सव का आयोजन कर रही है।
- इस उत्सव का समापन उज्जैन, मध्य प्रदेश के शक्तिपीठ मां हरसिद्धि मंदिर में 17 अप्रैल, 2024 को होगा।
- यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की एक स्वायत्त संस्था, संगीत नाटक अकादमी के जरिए आयोजित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
IPEF करेगा क्लीन एनर्जी इंवेस्टर फोरम का आयोजन मई में जारी होगी 100 टॉप कंपनियों की सूची