पाकिस्तान का यह महान क्रिकेटर क्यों है नजरबंद, क्या है इसका दाउद कनेक्शन

2 Min Read

करांची। पाकिस्तान में हालात ठीक नहीं हैं। एक ओर दाउद इब्राहिम को लेकर अटकलों का बाजर गर्म है, वहीं ताजातरीन खबर ने क्रिकेट प्रेमियों को हिला दिया है। मौजूदा हालातों से तो यही लगता है कि पाकिस्तान में ‘कुछ बहुत बड़ा’ हो चुका है। यह कुछ बड़ा दाऊद इब्राहिम की ‘मौत की खबर’ भी हो सकती है।

बता दें कि शुक्रवार की रात को दाउद को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे जहर दिया गया था। इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिस अस्पताल में भर्ती किया गया वहां हाई लेवल की सुरक्षा और प्राइवेसी बरती जा रही है। अस्पताल की जिस मंजिल पर दाऊद को रखा गया है, उस पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।

मौजूदा चौंकानेवाली खबर ये है कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और दाउद के समधी जावेद मियांदाद समेत तमाम रिश्तेदारों को नजरबंद कर दिया  गया है। लेकिन दाऊद की मौत हुई है या नहीं, इसकी न तो कोई आधिकारिक पुष्टि हो रही है और न ही कोई उड़ती हुई खबर ही आ रही है। बस, जहर दिये जाने के बाद सिर्फ चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अगर सचमुच ऐसा है तो यह पाकिस्तान के लिए बड़ी दुविधा वाली स्थिति हो जायेगी कि वह इस सच को कैसे स्वीकार करेगा कि दाउद उसके देश में है और दुनिया को क्या बतायेगा। क्योंकि पाकिस्तान आज तक इस बात को छुपाता रहा है कि दाऊद उसके यहां है।

दाऊद इब्राहिम को लेकर दूसरी खबर भी आ रही थी कि कराची के आगा खान हॉस्पिटल में बीते कुछ समय से अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम अपनी किडनी की गंभीर बीमारी का इलाज कर रहा था। इसी दौरान शुक्रवार की शाम को अस्पताल के एक यूनिट में दाखिल रहते हुए ही उसको जहर दिया गया। उधर क्रिकेट जगत की कई हस्तियों की जावेद मियांदाद को नजरबंद किये जाने से नाराजगी की खबर है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं