हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, 6 बच्चे डैम में डूबे

1 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां डैम में छह बच्चे डूब गये हैं। इनमें से दो के शव अब तक निकाले गये हैं। दिल दहला देने वाली यह घटना हजारीबाग शहर से सटे लोटवा डैम में घटी है। इनमें से दो बच्चों के शव को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है।

डैम में डूबे बाकी चार बच्चों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक हजारीबाग से डैम घूमने आये बच्चे नहाने के लिए डैम में उतरे थे। लोटवा डैम हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र में है। यह डैम नेशनल पार्क के बगल में है। पुलिस के अनुसार लोटवा डैम में डूबने वाले छह बच्चों के नाम हैं- शिवसागर, (मटवारी), सुमीत कुमार, प्रवीण गोप (दिपूपढ़ा), रजनीश पांडेय (ओकनी), मंयक (मटवारी) औऱ ईशान सिंह (दिपूगढ़ा)।  

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं