रांची। जैक बोर्ड की मौटिक-इंटर की परीक्षा चल रही है। परीक्षा में इस बार हाइटेक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट करीब एक माह पहले ही आ जायेगा। इसके लिए रिजल्ट भी हाइटेक तरीके सेर ही तैयार किया जाएगा।
बोर्ड का दावा है कि पिछली बार की अपेक्षा इस साल 25 दिन पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। इस बार परीक्षा खत्म होने के तीन दिनों बाद ही उत्तरपुस्तिकाएं को बैंक से हटाकर मेन ट्रेजरी भेजी जायेंगी।
फिर एक मार्च से सभी जिले में कॉपियों का उठाव करवा लेना है। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद मार्क्स फाइल भर कर उसे डेटा सेंटर पर भेजने में अधिकतम 10 दिन ही लगेंगे। जबकि पहले इसमें 45 दिन लगते थे।
इस बार से द्वारा एमआर बेस्ड ऑनलाइन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। इसमें उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होने के बाद शिक्षक को न परीक्षार्थी का नाम लिखना होगा, न संबंधित विषय का नाम या रोल नंबर। सारा कुछ पहले से ही एक एमआर बेस्ड शीट में अंकित होगा।
शिक्षक को सिर्फ संबंधित विषय में परीक्षार्थी को हासिल अंक अंकित करना है। मार्क्स को अंकित करने के साथ ही उसे डिजिटल मोड में डेटा सेंटर को भेज दिया जायेगा। जहां संबंधित परीक्षार्थी का मार्क्सशीट तैयार किया जायेगा।
पूरी प्रक्रिया त्रुटि रहित हो, इसके लिए जैक द्वारा ट्रायल शुरू कर दिया गया है। यह ट्रायल पांच राउंड चलेगा। अगर कोई त्रुटि सामने नहीं आयी, तो उक्त टेक्नोलॉजी को इस साल से लागू कर दिया जायेगा।
इस सिस्टम को लागू करने के बाद सभी शिक्षकों को इसकी ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जायेगी। बता दें कि इस बार मौट्रिक और इंटर की परीक्षा इस साल 6 फरवरी से शुरू हुई है। परीक्षा 26 फरवरी को खत्म हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें
जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छुटेगा’ गिरफ्तारी से नाराज समर्थकों का प्रदर्शन









