बरियातू के राम-जानकी मंदिर में चोरी और तोड़फोड़

2 Min Read

स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम और प्रदर्शन

रांची। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने चोरी और तोड़फोड़ की है। मंदिर के पुजारी पंडित रामदेव ने बताया कि रविवार देर रात की यह घटना है। चोरों ने रात को मंदिर का ताला तोड़कर हनुमान जी की प्रतिमा का मुकुट चुरा लिया। साथ ही कई प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त भी कर दिया है। पंडित रामदेव ने बताया कि सुबह-सुबह जब माली फूल देने पहुंचा तो उसने बताया कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मंदिर के संरक्षक को जानकारी दी गई और धीरे-धीरे कई लोग मंदिर परिसर में पहुंच गए।

लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

देखते ही देखते नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जामकी वजह आम लोगों को आन-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग फिलहाल सड़क पर जाम कर घटना का विरोध कर रहे हैं और प्रशासन की तरफ से उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है।

सांसद-विधायक पहुंचे

घटना की सूचना पाकर सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और समरीलाल भी पहुंच गये। सांसद संजय सेठ ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम

घटना की सूचना पाकर एफएसएल की टीम भी वहां पहुंची और फोरेंसिक जांच की। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया गया।

इसे भी पढ़ें

इरफान अंसारी जलायेंगे राम नाम का दीया, भक्तों को भेजेंगे अयोध्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं