बरियातू थानेदार का मानवीय चेहरा, सड़क से उठा बुजुर्ग को ले गये हॉस्पिटल

1 Min Read

रांची। बरियातू थानेदार सुरेश मंडल का मानवीय चेहरा सामने आया है। इसकी खूब प्रशंसा हो रही है। बीते बुघवार को वह गश्ती पर लिए निकले थे। मेडिकल चौक के निकट पल्स डायग्नोस्टिक्स के पास उनकी नजर सड़क पर पड़े एक बुजुर्ग पर पड़ी। वह तुरंत उसके पास पहुंचे।

उसे उठाकर वह तरुंत रिम्स ले आये। बुजुर्ग से उसके बारे में पूछा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सका। वह कुछ भी बताने में असमर्थ था। तब वह उसे अपने वाहन में बिठा कर रिम्स ले गये। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराकर  उसकी जांच करायी, फिर दवा आदि की व्यवस्था भी की।

बरियातू थाना प्रभारी सुरेश मंडल ने बताया की ठंड  का दिन है और ऐसे में बुजुर्ग सड़क पर गिरा देख उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाना और इलाज कराना उनकी जिम्मेदारी थी। सूचना पाकर मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची महानगर के पूर्व प्रवक्ता जीतेंद्र गुप्ता और अजीत नायक सहित कई लोग पहुंचे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं