Thakur Yadav arrested: STF को बड़ी सफलता, बिहार का कुख्यात अपराधी ठाकुर यादव रामगढ़ से गिरफ्तार

Anjali Kumari
1 Min Read

Thakur Yadav arrested

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले से बिहार का कुख्यात अपराधी ठाकुर यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। ठाकुर यादव कई सालों से गोलीबारी, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों में वांछित था और फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार, वह मुख्य रूप से भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में सक्रिय था और सरैया बाजार मॉल में हुई फायरिंग के मामले में प्रमुख आरोपी था। इसके अलावा उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, लूट और रंगदारी जैसे संगीन मामले भी दर्ज हैं। बिहार पुलिस की विशेष कार्यबल (STF) को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि ठाकुर यादव रामगढ़ में छिपा है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने रामगढ़ में सटीक छापेमारी कर अपराधी को गिरफ्तार किया।

Share This Article