T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाक

2 Min Read

नई दिल्ली। आगामी T20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 4 जून से होगी। सेमीफाइनल 26 और 28 जून को खेला जाएगा। वहीं फाइनल मैच 30 जून को होगा। शेड्यूल के अनुसार भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को होगा।

वहीं, भारत का अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 9 जून को सामना होगा। बताते चलें कि भारतीय टीम 2023 में विश्वकप जीतने से चूक गई थी। पर यह T20 वर्ल्ड कप भारत के लिए काफी अहम है। इसे जीत कर टीम इंडिया अपना गम कम कर सकती है।

5-5 टीम के 4 ग्रुप बनाये गये

टूर्नामेंट के फॉर्मेट की बात करें, तो 5-5 टीमों के 4 ग्रुप बनाए गए हैं। जो इन ग्रुप की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष 2 में होगा, उनको सुपर 8 में जाने का मौका मिलेगा। इसके बाद सभी 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। और यहां दोनों ग्रुप में रहने वाली टॉप-2 टीम्स सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

भारत के पास लीग फेज से आगे निकलने के चांस ज्यादा हैं, क्योंकि रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि पाकिस्तान के अलावा भारत को आयरलैंड, यूएसए और कनाडा की टीम से खेलना होगा। ऐसे में आसानी से टीम अपने लीग फेज से आगे निकल सकती है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा की संयुक्त बैठक ने राज्य में बढ़ाई हलचल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं