रांची। यूथ कांग्रेस आउटरीच सेल के प्रदेश अध्यक्ष एव एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया गया। प्रदर्शनकारी शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बीएड के शिक्षक ओम प्रकाश ने डोरंडा कॉलेज में सभी का जीना मुहाल कर दिया है।
शिक्षक से लेकर छात्र तक उससे त्रस्त हैं। आरोपी ओम प्रकाश के खिलाफ सभी ने लिखित कंप्लेन दिया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई। एनएसयूआई के जिला महासचिव अब्दुल राबनावाज ने बताया कि हाल ही में कॉलेज की शिक्षिका डॉ दीपिका टोप्पो के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया एव उनके साथ दुर्व्यवहार किया। शिक्षिका ने लिखित शिकायत कॉलेज में की, डोरंडा थाना में भी एफआईआर किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एक दिन पहले ही कई छात्र संगठनों ने मिल कर कुलपति को ओम प्रकाश के खिलाफ ज्ञापन भीसौंपा है। कुलपति ने सभी के सामने उस शिक्षक को अगले दिन से कॉलेज में आने से मना भी किया। लेकिन फिर भी वो कॉलेज आकर गुंडागर्दी कर रहा है। ओम प्रकाश ने कुछ दिन पहले कॉलेज के गॉर्ड को मार कर उसका हाथ तोड़ दिया था। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ भी उसने जाती सूचक गाली का प्रयोग किया।
वार्ता के दौरान प्राचार्य ने कहा कि उस शिक्षक की लिखित शिकायत यूनिवर्सिटी में कई बार की गई है। उस टीचर की मानसिक स्तिथि भी ठीक नही है। इस पर छात्रों ने कहा कि अगर उसकी मानसिक स्तिथि ठीक नही है, तो उसे घर पर रखें, इलाज कराए। ऐसे खुले में कोई बड़ी घटना का अंजाम दे दिया, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
छात्रों ने कहा कि अगर 24 घण्टे में शिक्षक के खिलाफ करवाई नही की गई, तो अगले दिन से कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। मौके पर आशुतोष सामंत्रय, अब्दुल राबनावाज, ऋषभ सिंह,कैश आलम, एहतेशाम अहमद, रवि, रोहित, इबरार अंसारी, विशाल ,शादमान खान, मोहम्मद कैफ, अयाज़ आलम, मोहम्मद तौकीर एव अन्य छात्र मौजूद थे।








