नई दिल्ली। कांग्रेस के अंदर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इस बार सोनिया गांधी रायबरेली सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने राजनीतिक को छोड़ने का मन बनाया है, बल्कि ऐसा वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी के लिए कर रही हैं। खबरों के अनुसार सोनिया गांधी किसी और सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
सोनिया गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगी, इसका प्रस्ताव भी मिल गया है। सोनिया गांधी को तेलंगाना के मेडक सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला है। हालांकि, पार्टी ने ऐसा कोई आधिकारिक फैसला नहीं किया है , लेकिन माना जा रहा है कि इस बार सोनिया गांधी की सीट से प्रियंका या राहुल चुनाव लड़ सकते हैं।
बता दें कि तेलंगाना का मेडक सीट भी कांग्रेस का पारंपरिक सीट है। इसलिए सोनिया गांधी इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि कांग्रेस की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सोनिया मेडक सीट से चुनाव लड़ें। इससे पार्टी को दक्षिणी के राज्यों में फायदा हो सकता है।
अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा, जब वह रायबरेली से हट कर किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ेंगी। रायबरेली की जनता ने भी कभी सोनिया गांधी को निराश नहीं किया है। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को उनकी पारम्परिक सीट अमेठी में स्मृति ईरानी ने धूल चटा दी थी।
इसे भी पढ़ें
राहुल गांधी की न्याय यात्रा अगले महीने छत्तीसगढ़ के सात जिलों से होकर गुजरेगी








