जमशेदपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या,विरोध में सड़क जाम और बवाल

2 Min Read

जमशेदपुरजमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह स्थित जेपीएस स्कूल के पास एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अड्‌डेबाजी का विरोध करने पर जोन नंबर 7 निवासी जगदीप सिंह उर्फ गोलू (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

घटना स्थल के पास ही रहने वाले रोहित और उसके पिता करनजीत सिंह पर हत्या का आरोप लगा है। घायल अवस्था में जगदीप सिंह को टीएमएच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल किया। घटना स्थल के पास खड़े कन्वाई में जमकर तोड़फोड़ की गई। स्थानीय लोगों ने सिदगोड़ा थाने का भी घेराव कर दिया।

इधर, घटना के बाद से पिता पुत्र फरार हैं। लोगों के हंगामा के कारण सिदगोड़ा पुलिस आरोपियों के परिजनों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई। जगदीप टिनप्लेट कंपनी में ठेकाकर्मी था। वह कंपनी में वाहन चलाने का काम करता था।

मृतक के परिजनों ने बताया की जेपीएस स्कूल के पास एक खाली मैदान है। वहां कनवाई चालक वाहन खड़ा करते है। वहां हमेशा अड्‌डेबाजी होती है। गुरुवार की रात जगदीप अपने साथी विक्की को उसके घर कालूबगान छोड़ने जा रहा था।

इसी बीच रास्ते में बस्ती के ही कर्में, नंदे और रोहित से उसका विवाद हो गया। हालांकि मौके पर स्थानीय लोगों ने दोनों के बीच सुलह करवा दी। जगदीप जब विक्की को उसके घर छोड़कर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में 15-20 युवकों ने उसे रोका और उसकी पिटाई करने लगे।

सभी के पास हॉकी स्टिक और बैट था। मारपीट करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगो जगदीप को इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल लेकर पहुंचे पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें

नीतीश से मुलाकात के बाद लालू-तेजस्वी गदगद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं