कोलकाता। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार से निकल कर पश्चिम बंगाल पहुंची। यहां मालदा में प्रवेश करते ही उनकी कार पर हमला हो गया। उनकी कार पर कुछ लोगों ने पीछे से पथराव किया। इस हमले में राहुल गांधी को कुछ नहीं हुआ, पर उनकी कार के शीशे टूट गये।
इस हमले से कांग्रेस नेता नाराज हैं। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये पुलिस की चूक है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती है। इसी कारण यह घटना घटी है। वहां भारी भीड़ थी। बड़ी घटना भी घट सकती थी।
यह घटना पश्चिम मालदा के हरिश्चंद्रपुर में घटी है। उस समय राहुल का काफिला एक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजर रहा था। वहां कुछ लोगों ने कार का पीछा भी किया। फिर भीड़ में से कुछ लोगों ने पत्थर चलाये। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। लोग भागने लगे। तब तक पुलिस ने राहुल गांधी को अपने घेरे में ले लिया।
इसे भी पढ़ें
तोशाखाना मामले में इमरान खान और पत्नी बुशरा को 14 साल की सजा

