आज झारखंड पहुंचेंगे राहुल गांधी, पाकुड़ से होगी एंट्री

1 Min Read

रांची। राहुल गांधी आज झारखंड पहुंचेंगे। उनकी पहली एंट्री पाकुड़ में होगी। वह अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे झारखंड में प्रवेश करेंगे। इसे लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेता भी उनके स्वागत के लिए पाकुड़ पहुंच चुके हैं। पाकुड़ के नसीपुर मोड़ के पास फ्लैग हैंडओवर समारोह के बाद राहुल गांधी यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पाकुड़ शहर में यात्रा प्रवेश करेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद तीन फरवरी को गोड्डा के लिए रवाना हो जाएंगे।  

3 फरवरी को गोड्डा में शहीद स्तंभ के पास आदिवासी समाज की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। फिर यहां से वह देवघर के लिए रवाना होंगे। देवघर में राहुल गांधी बाबा बैद्यनाथ के दर्शन भी करेंगे। यहां से वह धनबाद जायेंगे।

रात्रि विश्राम धनबाद के हलकट्टा में करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता पाकुड़ चुके हैं।  झारखंड में आठ दिनों की यात्रा में 804 किलोमीटर की दूरी राहुल गांधी तय करेंगे।

इसे भी पढ़ें

देवर हेमंत की गिरफ्तारी से नाराज हैं सीता सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं