तैमारा घाटी में सड़क दुर्घटना से एक की मौत, दूसरा घायल [One killed, another injured in road accident in Taimara Valley]

1 Min Read

रांची। झारखंड के दशम फॉल थाना क्षेत्र के तैमारा घाटी में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। दो युवक बाइक पर सवार होकर जमशेदपुर की दिशा में तेज रफ्तार से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने पीछे से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक और दोनों युवकों को सड़क पर पड़े हुए देखा। उन्होंने तुरंत दशम फॉल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को बुंडू अनुमंडल अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घायलों की पहचान हुई, पुलिस ने दी परिजनों को सूचना

पुलिस ने दोनों युवकों के आधार कार्ड से उनकी पहचान की और पाया कि वे अड़की थाना क्षेत्र के डोरेया गांव के निवासी हैं। पुलिस अब मृतक और घायल के परिजनों तक इस घटना की सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें

खूंटी में सड़क हादसा, गेल के 2 कर्मचारियों की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं