ओड़िशा पुलिस ने रांची के एक घर से 6 लोगों को दबोचा, जानें मामला [Odisha Police arrested 6 people from a house in Ranchi, know the matter]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। रांची के कांटाटोली में एक घर में ओड़िशा पुलिस ने छापा मारा। सिम बॉक्स रैकेट कनेक्शन मामले में यह छापेमारी हुई है।

छापेमारी करने ओड़िशा की पुलिस रांची पहुंची थी। पुलिस ने एक घर का ताला तोड़कर आठ सिम बॉक्स बरामद किया है।

साथ ही 6 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। ओड़िशा पुलिस के साथ रांची पुलिस भी कार्रवाई में शामिल है।

इस छापमारी को लेकर भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर संजीव पाडा ने बताया था कि सिम बॉक्स रैकेट के लिंक झारखंड में भी हैं।

ओडिशा में दो का भंडाफोड़ हो चुका है, तीसरा रैकेट झारखंड में चल रहा था। अब यह देखने वाली बात होगी कि सिम बॉक्स के जरिए किस तरह के मैसेज सर्कुलेट किये जा रहे थे।

ओड़िशा में हुआ रैकेट का भंडाफोड़

ओडिशा में रैकेट का भंडाफोड़ 16 अगस्त को हुआ था। जब भुवनेश्वर में पश्चिम बंगाल निवासी राजू मंडल की गिरफ्तारी हुई थी।

पुलिस ने भुवनेश्वर स्थित एक आवास से पांच सक्रिय सिम बॉक्स, दो रिजर्व सिम बॉक्स और 750 से अधिक सिम कार्ड के साथ-साथ राउटर और अन्य उपकरण बरामद किया था।

पूछताछ के दौरान राजू मंडल ने बताया था कि कटक और रांची सहित कई स्थानों से सिम बॉक्स संचालित होता है। उसी से मिले इनपुट पर रांची के कांटाटोली में छापेमारी हुई है।

सिम बाक्स का है बांग्लादेशी कनेक्शन

राजू मंडल से मिले इनपुट के बाद ही कटक में भी 18 अगस्त को एक सिम बॉक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। राजू मंडल फिलहाल पांच दिन की रिमांड पर है।

भुवनेश्वर पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि कई स्थानों से सिम बॉक्स संचालित कर रहा था।

राजू मंडल ने बताया है कि उसका हैंडलर एक बांग्लादेशी नागरिक है। उसका नाम असदुर जमान है। राजू मंडल इस रैकेट का मुख्य आरोपी है।

इसे भी पढ़ें

हैदराबाद के पब में छापा, 24 धरे गये 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं