अब ईडी ने पूर्व विधायक को भेजा समन

2 Min Read

खनन घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया

रांची। खनन घोटाला मामले में अब एक पूर्व विधायक से ईडी पूछताछ करना चाहती है। ED ने बिहार के कटोरिया के पूर्व विधायक रामकिशोर यादव उर्फ पप्पू यादव को समन भेजा है। ईडी उन लोगों को समन भेज रही है, जिनके यहां बीते बुधवार को रेड की गई थी।

पप्पू यादव को 9 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्हें सुबह 11 बजे एजेंसी के दफ्तर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि बुधवार को ईडी ने पूर्व विधायक के घर, होटल सहित कई अन्य ठिकानों पर एक साथ रेड किया था।

सभी से होगी पूछताछ

मिल रही जानकारी के अनुसार ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू, सीएम के करीबी दोस्त विनोद सिंह और साहिबगंज डीसी को भी पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है। अगले सप्ताह सोमवार से लेकर शनिवार के बीच ईडी सबसे पूछताछ करेगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

इनके यहां हुई थी छापेमारी

बती दें कि बीते बुधवार को साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन और ईडी के गवाह विजय हांसदा को प्रभावित करने से जुड़े मामले में ईडी ने सुबह सात बजे एक साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, डीएसपी राजेंद्र दुबे, साहिबगंज के खनन कारोबारी खुदानिया बंधु, मुख्यमंत्री के दोस्त विनोद कुमार सिंह, रौशन सिंह, कोलकाता के कारोबारी अभय सरावगी, पूर्व विधायक पप्पू यादव, रांची के बिरसा मुंडा जेल के जमादार अवधेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

छापेमारी के दौरान शेल कंपनियों के जरिए निवेश, संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के साक्ष्य एजेंसी को मिलने की बात कही जा रही है। इसके आधार पर ही ईडी अब आगे की कार्रवाई करने जा रही है।

Fms Yr h{]sx

रिम्स हॉस्टल में छात्रों के बीच मारपीट, 10 निष्कासित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं