पोशाक घोटाले का आरोप, धरना पर बैठे विधायक मनीष जायसवाल

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। मंगलवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा हो रही है। पर सदन शुरू होने से पहले बीजेपी विधायकों ने बाहर जमकर प्रदर्शन किया। विधानसभा के मेन गेट के पास प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों ने सरकार पर पोशाक घोटाले का आरोप लगाया।

हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल हाथों स्कूल ड्रेस लेकर धरने पर बैठे रहे। बता दें कि विधायक मनीष जायसवाल ने  बीते सोमवार को सदन में पोशाक घोटाला का मामला उठाया था। उन्होंने हाथ में एक पोशाक लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मनीष जायसवाल सरकार पर आरोप लगाया कि  खराब क्वालिटी के कपड़े देकर सरकार ने बड़े पैमाने पर घोटाला किया है। अगर हेमंत सरकार चाहती तो छात्रों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधा पैसे भेज सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

इसे लेकर बीजेपी विधायक सत्र के तीसरे दिन धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे। साथ ही जो पोस्टर उन्होंने लगाया है उसमें हजारीबाग शिक्षा विभाग शर्म करो जैसे नारे लिखे गये हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं