हजारीबाग में बड़ी सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के पांच लोग घायल, एक की मौत

1 Min Read

हजारीबागहजारीबाग जिला के इचाक प्रखंड के NH33 में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना के संबंध में बैजनाथ सोनी ने बताया कि उनका पूरा परिवार इमामगंज से घाटो की ओर जा रहे था। इचाक मोड़ स्थित एनएच पर मारुति कार खड़ा कर नाश्ता करने जा रहे थे इसी दौरान पीछे से हाइवा ने जोरदार टक्कर मारी।

जिससे पूरा परिवार घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें

रांची में 4 फरवरी को आदिवासी एकता महारैली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं