झारखंड: शिक्षक नियुक्ति पर फिर लगा ग्रहण

2 Min Read

रांची। झारखंड में 26,001 पदों पर होने वाली सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा पर फिर ग्रहण लग गया है। यह परीक्षा फिर स्थगित हो सकती है। जेएसएससी जल्द इसके लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। अब तक की सूचना के अनुसार यह परीक्षा 12 जनवरी से 31 जनवरी तक होने वाली है।

दरअसल परीक्षा स्थगित होने के पीछे हाईकोर्ट का निर्देश माना जा रहा है। कोर्ट का ऑर्डर है कि इस परीक्षा में सीटेट और दूसरे राज्यों के टेट पास अभ्यर्थी भी शामिल होंगे। इसलिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग प्रारंभिक स्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर रहा है। संशोधन के बाद उसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा। उसके बाद कार्मिक विभाग के माध्यम से जेएसएससी को भेजा जाएगा।

सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटेट पास और दूसरे राज्यों से टेट पास अभ्यर्थियों से जेएसएससी आवेदन लेगा। इसके लिए एक निश्चित समय सीमा का निर्धारण हो सकता है। जेएसएससी 10-15 दिनों का समय इन अभ्यर्थियों को दे सकता है। इसके बाद पुराने आवेदन के साथ- साथ नए आवेदन करने वाले सीटेट व दूसरे राज्यों के टेट पास अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। इसलिए12 जनवरी से निर्धारित परीक्षा को कैंसल कर फरवरी-मार्च से आयोजन किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें

कल्पना सोरेन बन सकती हैं झारखंड की नयी सीएम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं