अधिकारियों के बगैर राज्य की व्यवस्था चलाना संभव नहीं : हेमंत सोरेन

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची : अधिकारियों और कर्मचारियों के बगैर राज्य की व्यवस्था चलाना संभव नहीं है। आप सभी लोग कार्यपालिका के ऐसे अंग हैं जिसके बगैर व्यवस्था का संचालन संभव नहीं है। कार्यपालिका किसी भी राज्य और देश की मजबूत हो तो उस राज्य और देश का अलग वातावरण बना रहता है। कमोबेश दुनिया में भी अलग-अलग देशों की यही व्यवस्था है।

सिविल सर्विसेज डे के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। शुक्रवार को ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं। वे सिविल सर्विसेज डे पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के इंप्लीमेंटेशन में अधिकारियों और कर्मचारियों की मुख्य भूमिका होती है और राज्य प्रगति के पथ पर बढ़ता है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं