रांची। झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वह खुद राम नाम का दीया जलायेंगे और रमभक्तों को अपने खर्चे पर अयोध्या भेजेंगे। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश उत्साहित है। इस मौके पर झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि जो भी राम मंदिर के दर्शन के लिए जाएगा, उसे उनकी तरफ से पूरी यात्रा फ्री होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी भगवान राम को राजनीति के तौर पर इस्तेमाल करती है., जबकि हम आस्था के तौर पर देखते हैं।
इरफान के ऐलान की हो रही सराहना
इरफान अंसारी ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र से जो भी लोग राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में जायेंगे, उनका सारा खर्च वह उठाएंगे। एक तरफ, कांग्रेस आलाकमान अभी तक फैसला नहीं कर पाया है कि उसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाना चाहिए या नहीं, दूसरी तरफ इस कांग्रेस विधायक के इस प्रयास की सराहना हो रही है।
प्रभु श्रीराम सबके: इरफान
इरफान अंसारी ने ये भी वादा किया है कि जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उस दिन वो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थानीय मंदिरों में दीए जलाएंगे। उन्होंने कह है कि इससे समाज में भाईचारा बढ़ेगा।
प्रभु श्रीराम सबके हैं। वह किसी एक व्यक्ति या पार्टी के नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चैलेंज को स्वीकार करते हुए 10 मंदिरों का निर्माण भी करा दिया है।
इसे भी पढ़ें








