अन्य प्लेयर्स पर भी धन की वर्षा, देखिये कौन कितने में बिका
दुबई। IPL का मिनी ऑक्शन मंगलवार से दुबई में शुरू हुआ। पहले ही दिन की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये। उन्हें 20.50 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ को 11.50 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। सेट-4 में उमेश यादव 5.80 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने।
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिक गए। वहीं श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बन गए।
शिवम मावी 6.40 करोड़ रुपए में बिके
भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव को 5.80 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। 50 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम मावी की बोली भी एक करोड़ पार गई। बेंगलुरु और लखनऊ में बिडिंग वॉर हुआ, उन्हें आखिर में लखनऊ ने 6.40 करोड़ में खरीदा।
अल्जारी जोसेफ के लिए लखनऊ-बेंगलुरु में बिडिंग वॉर
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में बिडिंग वॉर हुआ। एक करोड़ रुपए से शुरू हुई उनकी बोली 10 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई। उन्हें 11.50 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया।
दो ही विकेटकीपर बिके
विकेटकीपर के सेट-3 में 5 प्लेयर्स के नाम आए, लेकिन 2 को ही खरीदार मिला। ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख रुपए में दिल्ली ने खरीदा। वहीं केएस भरत को भी 50 लाख रुपए में ही कोलकाता ने खरीदा। फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस और कुसल मेंडिस अनसोल्ड रहे।
कमिंस के लिए भिड़े बेंगलुरु-हैदराबाद
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में बिडिंग वॉर शुरू हुआ। 2 करोड़ की बेस प्राइस से मुंबई ने शुरुआत की, उन्होंने 5 करोड़ तक बोली लगाई। यहां से बेंगलुरु और चेन्नई में बिडिंग वॉर हुआ। दोनों ही टीमों को कप्तान की जरूरत है। चेन्नई ने 10 करोड़ तक बोली लगाई। बेंगलुरु और हैदराबाद ने 20 करोड़ तक बोली लगाई। हैदराबाद ने आखिरी में 20.50 करोड़ रुपए में उन्हें खरीदा।
मिचेल के लिए पंजाब-चेन्नई में बिडिंग वॉर
न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑलराउंडर डेरिल मिचेल के लिए पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 12 से 13.75 करोड़ रुपए तक दोनों टीमों ने बोली लगाई। आखिर में चेन्नई ने ही मिचेल को 14 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
हर्षल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी
स्लोअर बॉल स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल के लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 10.75 करोड़ रुपए तक गुजरात ने बोली लगाई, उनके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स भी आ गया। पंजाब फिर भी आखिर तक टिका रहा और हर्षल को 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वह इस ऑक्शन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने।

