झारखंड में भी दिल्ली जैसी हैवानियत, महिला को 50 बार चाकू से गोद कर मार डाला

2 Min Read

गढ़वा: दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू से निर्मम हत्या की गयी। फिर बिहार के सीतामढ़ी से भी लड़की को चाकू से कई बार वार करने की घटना सामने आई। अब झारखंड से ऐसी ही दिल दहला देनी वाली घटना घटी है। इसने लोगों को झंझोर कर रख दिया है। राज्य के गढ़वा में एक महिला को के शरीर पर 50 बार चाकू से वार कर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार गढ़वा जिला के रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव की ये घटना है। बदबनी चौकीदारी महुआ पेड़ के समीप 30 वर्षीय महिला का चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई। इस वारदात के दौरान महिला के शरीर पर 50 बार चाकू से वार किया गया। मृतका की पहचान टंडवा निवासी जैनुल अंसारी की पत्नी शहिदा के रूप में की हुई है।

बताया जा रहा कि मंगलवार को बहियार खुर्द पंचायत के पास एक पेड़ के पास कुछ लोगों ने एक शव देखा। फिर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

जिन लोगों ने शव को सुनसान इलाके में देखा, वो लोग गाय चराने के लिए वहां गए थे। वही यह खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। फिर मृतका की पहचान भी हो गई। लोगों ने बताया कि मृतका के पति जैनुल अंसारी अभी बंगलौर में ड्राइवर का काम कर रहा है। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं