23 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएः

7 Min Read

1351 – मोहम्मद बिन तुगलक का भतीजा फिरोज शाह तुगलक राजगद्दी पर बैठा।

1357 – लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर चंद्रनगर पर कब्जा किया।

1630 – फ्रांस की सेना ने पिनेरोलो पिडमाउंट पर कब्जा किया।

1832 – ब्रिटेन की संसद ने सुधार विधेयक पास किया।

1835 – चार्ल्स डारविन लॉस एंजिलिस पहुंचे।

1836 – फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के पर छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।

1839 – OK शब्द का पहली बार प्रमाणिक उपयोग हुआ।

1918 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1919 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।

1920 – परसरिकतन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (पीकेआई) बनायी गई।

1931 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन फांसी दी गई।

1934 – अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1940 – अॉल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।

1950 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।

1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना। पाकिस्तान ने पहले संविधान को अपनाया।

1965 – नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।

1983 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव यानि रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।

1986 – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।

1987 – पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

1995 – रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त।

1995 – भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता।

1996 – ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव हुए, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।

1999 – पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।

2001 – रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की जल समाधि।

2003 – दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।

2006 – आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।

2007 – भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।

2008 – भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया।

2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया।

2008 – नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।

2012 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

2014 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाया।

2019 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर हाल ही में थोपे गए नए प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया।

2020 – मध्‍य प्रदेश में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शिवराज सिंह चौहान चौथी बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने।

2021 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बस-ऑटो की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हुई।

2021 – भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक “स्थायी बाह्य सलाहकार समिति (SEAC)” की स्थापना की।

2021 – रमेश पोखरियाल ने नई दिल्ली में शहीद भगत सिंह स्मारक का उद्घाटन किया।

2022 – हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले।

2022 – पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2022 – श्री नारायण राणे ने MSME के राष्ट्रीय बोर्ड (NBMSME) की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की।

23 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1614 – जहाँआरा, मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और ‘मुमताज़ महल’ की सबसे बड़ी पुत्री थी।

1880 – बसंती देवी – भारत की स्वतंत्रता सेनानी।

1910 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में हुआ था।

1951 – रेनॉर्ड मोटरस्पोर्ट की स्थापना करने वाले अंग्रेज कारोबारी एड्रियन रेनॉर्ड का जन्म हुआ।

1954 – दिनेश्वर शर्मा – भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के नवनियुक्त प्रशासक।

1958 – विनय कुमार सक्सेना 26 मई 2022 से दिल्ली के उपराज्यपाल हैं।

1976 – स्मृति ईरानी – पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भाजपा’ की प्रतिष्ठित महिला नेत्री।

1987 – कंगना रानौत – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

23 मार्च को हुए निधन

1927 – लाला राम – भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे।

1931- भगत सिंह , सुखदेव व राजगुरु भारत के प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।

1965 – सुहासिनी गांगुली – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।

1992 – गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों- भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष।

2017 – रेवाड़ी के कोसली में जन्में ब्रिगेडियर राय सिंह यादव भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र से सम्मानित)।

2020 – पूर्व भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन।

2021 – एआईएडीएमके के राज्य सभा सदस्य और पूर्व मंत्री ए. मोहम्मद जॉन (72) का रानीपेट, तमिलनाडु में निधन हुआ।

2022 – भारत के 35वें पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोती (81) का निधन हुआ।

23 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

सिन्धी सम्प्रदाय का श्री झूलेलाल जयन्ती महोत्सव (चैत्र शुक्ल द्वितीया )।

श्री विजय गोविन्द हलंकर दिवस (मणिपुर)।

अमर शहीद भगतसिंह ,राजगुरु एवं सुखदेव शहीदी दिवस।

डॉ. राममनोहर लोहिया जयन्ती।

विश्व वायुमण्डलीय दिवस।

पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस (National Day of Pakistan)।

विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day)।

विश्व लिफ्ट दिवस (World Elevator Day)।

विश्व भालू दिवस (World Bear Day)।

नोटः

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं