जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के हाथ से हॉकी स्टिक की चोरी

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। रांची के कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम मे चोरी हुई है। यहां लगी जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के हाथों से हॉकी स्टिक की चोरी हो गई है। बता दें कि स्टेडियम के सौंदर्यीकरण का काम नौ साल बाद पूरा हुआ है।  

पर यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्टेडियम की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसी का नतीजा है कि असामाजिक तत्वों ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की और प्रतिमा के हाथ में लगाई गई हॉकी स्टिक चुरा ले गए।

हॉकी स्टिक को निकालने के लिए जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के हाथ को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। बताते चलें कि स्टेडियम के संवरने के बाद नगर निगम ने यहां पर नाइट मार्केट भी लगवा दिया है।

बाहर वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल की बंदोबस्ती कर दी गई हैं। परंतु स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर कोई उपाय नहीं किया गया है। इसके कारण अक्सर रात में यहां असामाजिक तत्वों और नशेडि़यों का जमावड़ा लगा रहता है।

इसे भी पढ़ें

दुनिया का नंबर एक तीर्थ स्थल बनेगा अयोध्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं