20 लाख लोगों को देंगे अबुआ आवास: हेंमंत

3 Min Read

खूंटी में सीएम बोले-केंद्र को गरीबी नहीं दिखती

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम 2027 तक 20 लाख लोगों को अबुआ आवास देंगे। आज इसकी पहली किस्त के रूप में सिमडेगा के 8 हजार लोगों को राशि दी जा रही है। सीएम मंगलवार को खूंटी में अबुआ आवास योजना के लाभुकों को पहली किस्त की राशि देते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को गरीब दिखते ही नहीं है। केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ा दी। पहले चावल गायब, दाल गायब, अब थाली भी गायब। ये लोग कहते है गरीब अब थोड़े ही मात्रा में बचे हैं। पता नहीं कौन लोग बताते हैं देश में गरीब खत्म हो गया।

झारखंड का खनिज दिल्ली से बैठकर दिखता है। लेकिन यहां की गरीबी नहीं दिखती है। गरीबों की एक सूची बनाई थी हमलोगों ने। 8 लाख लोगों को चिन्हित किया था। जिनको आवास की जरूरत थी।

जिसमें कुछ पैसा केंद्र देती थी, कुछ राज्य सरकार, पहले उसका नाम इंदिरा आवास था, लेकिन अब उसका नाम प्रधानमंत्री आवास हो गया। ये लोग नाम बदलने में बहुत माहिर है। बनाता कोई है मुहर कोई और लगाता है।

पहले कहते थे सबको हम आवास देंगे, लेकिन जब हम 8 लाख लोगों की सूची लेकर गये तो मंत्री कहता है आपके यहां 8 लाख गरीब नहीं है। मात्र 4 लाख है। पहले तो गरीब नहीं दिखा। फिर 4 लाख दिखा।

हमने 4 लाख के लिए पैसा मांगा तो कुछ दिन के बाद खबर आई कि झारखंड सरकार को अब आवास के नाम पर कोई पैसा नहीं मिलेगा। आज सब चीज में टैक्स लगता है। टैक्स सारा केंद्र सरकार के पास जा रहा है। पहले तो राज्य सरकार को भी मिलता था।

आखिर हम गरीब को आवास देंगे अनाज देंगे पेंशन देंगे तो वो पैसा कहां से आएगा।  हमारे राज्य के खनिज से पूरा देख जगमगाता है लेकिन यहां के लोग अंधकार में रहते हैं। सीएम ने कहा कि आज यहां खूंटी जिला के तोरपा में एक ऐतिहासिक कदम की ओर झारखंड सरकार आगे बढ़ने जा रही है।

आज सरकार का पहला एक ऐसा कदम है जहां  राज्य सरकार अपने दम पर अपने झारखंड के लोगों को मान, सम्मान और अधिकार के साथ जीवनयापने करे उस योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। आज हमलोग यहां अबुआ आवास योजना के लाभुकों को आमंत्रण कर स्वीकृति पत्र प्रदान करने के लिए यहां बुलाए हैं।

इसे भी पढ़ें

रामलला के दर्शन को भीड़ बेकाबू, पुलिस के छूटे पसीने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं