हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका पर अब 11 अक्टूबर को सुनवाई

1 Min Read

रांची।  ईडी के पांच समन के बावजूद उपस्थित नहीं होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिट पिटिशन पर झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। अदालत ने आंशिक सुनवाई की, जिसमें 11 अक्टूबर को सुनवाई की अगली तिथि तय की है। वहीं, अदालत ने हेमंत सोरेन की याचिका को डिफेक्ट भी बताया है।

हेमंत सोरेन के वकील ने बहस के लिए मांगा था समय

इस दौरान हेमंत सोरेन की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया। इसके बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की। हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की बेंच में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई। सीएम की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने पक्ष रखा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं