रांची। रांची में कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ा लगा है। राजधानी के JSCA स्टेडियम में क्रिकेट के जाने माने खिलाड़ी अपना जौहर दिखा रहे हैं। इसमें क्रिकेट का भगवान सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर और रवि बिश्नोई भी शामिल है।
बता दें कि BCCI द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी 20 क्रिकेट के पहले चरण के मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम के दोनों मैदानों पर शुरू हो चुके हैं। इसमें अलग-अलग टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर दिन दो-दो मैच खेले जा रहे हैं।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर यहां मुबंई से बल्कि गोवा से खेलने पहुंचे है। वहीं अन्य जानेमाने खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हनुमा विहारी, राहुल त्रिपाठी के अलावा अनमोल प्रीत सिंह, केएस भरत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
पहले दिन यानि सोमवार को चार मैच खेले गए। जिसमें गोवा का सामना आंध्र प्रदेश की टीम से हुआ। खेल में गोवा ने 6 विकेट गवाकर 232 रन बनाए। वहीं रन का पीछा करने उतरी आंध्र प्रदेश 201 रन ही बना सकी और 31 रन से हार गई।
वहीं दूसरा मैच सौराष्ट्र और पंजाब के बीच खेला गया। जिसमें सौराष्ट्र ने पंजाब को 37 रनों से मात दी है। इसके अलावा मणिपुर को रेलवे ने आसानी से नौ विकेट से तथा अरुणाचल प्रदेश को गुजरात ने छह विकेट से शिकस्त देकर अंक प्राप्त किए।








