रांची। मुख्यमंत्री पद का प्रभार ग्रहण करते ही चंपई सोरेन एक्शन मोड में आ गये हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद उनके निर्देश पर एक बार फिर आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव सचिव बनाया गया है।
कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि विनय कुमार चौबे ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और नगर विकास और भवन निर्माण विभाग के अतिरक्त प्रभार से इस्तीफा दे दिया था।
इस्तीफे के बाद से वह वेटिंग फॉर पोस्टिंग पर थे। विनय कुमार चौबे 1999 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह हेमंत सोरेन के भी प्रधान सचिव थे।
इसे भी पढ़ें
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का करारा जवाब देंगे झारखंड के लोग : ममता बनर्जी








