रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ठगी हुई है। यह ठगी करीब 17 करोड़ की है। एमएस धोनी ने मामले को लेकर क्रिमिनल केस दर्ज कराया है। उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में यह केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट अकादमी को लेकर यह विवाद है।
अकादमी को लेकर 2017 में एग्रीमेंट हुआ था। जिन लोगों पर एमएस धोनी ने केस दर्ज किया है उनके नाम मिहिर दिवाकर और सौम्या है। ये दोनों कहां के हैं और क्या करते हैं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।
बताया जा रहा है कि एमएस धोनी ने पहले इन दोनों को लीगल नोटिस भेजा था। पर जवाब नहीं मिलने पर क्रिमिनल केस दर्ज कराया है। इसमें करीब 17 करोड़ के नुकसान का दावा किया गया है।
इसे भी पढ़ें








