BJP विधायक भानू प्रताप और बिरंची नारायण पूरे सत्र के लिए निलंबित

2 Min Read

जेपी पटेल को भी सदन से निकाला

BJP ने किया सदन का बहिष्कार

रांची।  बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही और बिरंची नारायण को पूरे विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया है। मार्शल दोनों विधायकों को टांग कर सदन से बाहर ले गये।

लगातार हंगामा को देखते हुए दोनों को निलंबित किया गया है। वहीं, बीजेपी विधायक जेपी पटेल को भी सदन से निकाला गया है। उन्हें निलंबित करने का आदेश नही दिया गया है।

इसके बाद बीजेपी ने सदन का बहिष्कार कर दिया। पार्टी के सारे विधायक सदन से बाहर निकल गये। इस बीच सदन में प्रश्नकाल चलता रहा।

बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में बड़ी संख्या में सांसदों के निलंबन को लेकर प्रदीप यादव ने सदन में निंदा प्रस्ताव लाने का मामला उठाया था। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करते हुए वे वेल तक पहुंच गये, तब स्पीकर ने दोपहर 12.30 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।

फिर दोपहर 12.30 बजे के बाद जैसे ही सदन शुरू हुआ, बीजेपी विधायकों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। तब स्पीकर ने हंगामा कर विरंची नारायण और भानू प्रतार शाही को निलंबित कर दिया। फिर जेपी भाई पटेल को भी सदन से निष्कासन का फरमान सुना दिया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं