बिहार चुनाव 2025: भाजपा में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर

3 Min Read

Bihar Elections 2025:

पटना,एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज़ हो गई है और राजनीतिक माहौल में नये नाम भी चर्चा में आ रहे हैं। इस बीच लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बड़ा कदम उठाया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को पटना में उन्हें बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें अलीनगर सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

मैथिली ठाकुर ने अपनी सदस्यता के दौरान चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, “पार्टी मुझसे जो कहेगी, मैं वही करूंगी। चुनाव लड़ना मेरा लक्ष्य नहीं है, पार्टी के आदेश का पालन करूंगी।” उन्होंने बिहार में एनडीए द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी सराहना की।

जानकारी के अनुसार:

जानकारी के अनुसार, मैथिली ठाकुर का जन्म मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। वह संगीत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर और माता भारती ठाकुर दोनों ही संगीत शिक्षक हैं। मैथिली ने केवल 11 साल की उम्र में संगीत क्षेत्र में पहचान बनाई और तब से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस साल जुलाई में वह 25 साल की हो गईं।

बीते समय में मैथिली ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगातार तेज हुईं।

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा मतदान की तारीखें घोषित:

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा के लिए मतदान की तारीखें घोषित कर दी हैं। इस बार राज्य में 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे – पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।मैथिली ठाकुर के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को युवा और सांस्कृतिक पहचान के लिहाज से मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Maithili Thakur: लोक गायिका से नेता तक? मैथिली ठाकुर ने बिहार चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर दिया जवाब


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं