बिग ब्रेकिंग: रांची के इस गुटखा व्यापारी के यहां IT का छापा

1 Min Read

रांची। झारखंड के सबसे बड़े पान मसाला व्यापारी IT के रडाप पर चढ़ गये हैं। गुटखा कारोबारी जेपी सिंघानिया के कई ठिकानों पर मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है।

इस छापेमारी में धनबाद आयकर की टीम भी शामिल है। अपर बाजार स्थित मौलाना आजाद कॉलेज के ठीक सामने इस व्यापारी के  कार्यालय  पर भी छापेमारी हुई है। पान मसाला कारोबारी के यहां हो रही छापेमारी ने कानपुर के पान मसाला कारोबारी के यहां की गयी ईडी की छापेमारी की याद करा दी है, जहां बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ था। वहां 280 करोड़ रुपयों के साथ क्विंटल के हिसाब से सोना-चांदी बरामद हुए था।

बता दें कि जेपी सिंघानिया राज्य के बड़े गुटखा व्यापारी है और इनका राज्यभर में कारोबार फैला है। सूत्रों के मुताबिक आईटी टीम कागजातों की जांच कर रही हैं। अपर बाजार स्थित कार्यालय के गेट पर सीआरपीएफ के जवान तैनात किये गये हैं। किसी को भी अन्दर से बाहर और बाहर से अन्दर आने-जाने की इजाजत नहीं है। आईटी की टीम वहां से क्या-क्या हासिल कर पायी है, अभी इन खबरों का इन्तजार है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं