विकसित भारत का संकल्प लेकर गिरिडीह पहुंचे बाबूलाल मरांडी

2 Min Read

गिरिडीह। BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को गिरिडीह में थे। यहां वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पहुंचे थे। उन्होंने गिरिडीह के बलहारा में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। कहा कि जो लोग सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाये हैं, उनको संकल्प यात्रा के दौरान योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। मौके पर मरांडी ने लोगों को बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।

केंद्राय योजानाओं से अवगत कराया

मरांडी ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में गांव, गरीब, किसान, वंचित, युवा, महिला, आदिवासी और दलित सभी वर्गों को मोदी सरकार ने विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। बीजेपी की लोकप्रियता और सफलता का यही राज है।

चाहे इज्जत घर के रूप में करोड़ों शौचालय का निर्माण हो, प्रधानमंत्री आवास में पक्का घर हो, किसानों के खाते में प्रतिवर्ष छह हजार रूपए किसान सम्मान निधि हो, जनधन खाता हो, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा की गारंटी हो,पेंशन योजनाएं हो, गैस सिलेंडर हो, चूल्हा हो, प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल की व्यवस्था हो, सभी योजनाओं ने आम आदमी के जीवन स्तर को ऊंचा किया है।

योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया

मरांडी ने कहा कि आज भी बहुत सारे लोग योजना से जुड़ नही पाए हैं। इसका समाधान विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किया जायेगा। कहा कि विकसित भारत का संकल्प जन-जन को योजनाओं से जोड़कर ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और सरकारी पदाधिकारियों को आम आदमी और जरूरतमंदों तक योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। मरांडी ने लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश में चौथी बार शेख हसीना की सरकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं