Jharkhandनाराज गजराज और दहशत में ग्रामीण

नाराज गजराज और दहशत में ग्रामीण

12 दिनों में ले ली 16 की जान

रांची। झारखंड के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों ने आतंक मचा रखा ह।. बीते 12 दिनों में राज्य के पांच जिलों में हाथी के हमले में 16 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।  पिछले दो दिनों से ये हाथी राजधानी रांची से सटे ग्रामीण इलाको में तहलका मचा रहे हैं।

पहले तो सोमवार को झूंड से बिछड़े एक हाथी ने लोहरदगा के भंडरा में तीन लोगों की जान ले ली। इसके बाद मंगलवार को रांची के इटकी में हाथियों ने चार लोगों को मार डाला।

लगातार हाथियों के हमले को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन तौर पर इटकी ब्लॉक इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। यह अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। लोग घरों से नहीं निकल रहे।

भटके हाथी मचा रहे कोहराम

ग्रामीणों के अनुसार जंगल से दो हाथी भटक कर गांव की आ आ गये हैं। दोनों बिछड़े हाथियों में एक इटकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव में ही रह गया।

इससे गुस्साए बिछड़े हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। उसने एक-एक कर चार ग्रामीणों को पटक-पटक कर मार डाला।

क्यों हाथी मचा रहे उत्पात

झारखंड में हजारीबाग, सिमडेगा, गिरिडीह, खूंटी सहित 15 से अधिक जिले हैं, जहां जंगली हाथियों का आतंक है।

कई बार किसानों के फसल बर्बाद करने की, घर तोड़ने की खबर सामने आती है। लहीं,  दूसरी तरफ हाथी भी खतरे में हैं। हाथियों का शिकार भी हो रहा है।

झारखंड के कई जगहों पर खेतों की सुरक्षा के लिए लगे इलेक्ट्रिक तार भी हाथियों के मौत की एक बड़ी वजह में शामिल हैं। हाथी झारखंड के राजकीय पशु हैं, इसके बावजूद भी हाथियों के मारे जाने की खबरें आती हैं।

इन्ही सब खतरों के कारण अक्सर हाथी भटक कर गांव और शहरों की तरफ आ जाते हैं। हाथी रास्ता भटकते हैं, तो गांव तबाह कर देते हैं।

 घरों में रखे फल खाने के लिए दिवार तोड़ देते हैं, फसल बर्बाद करते हैं। इस दौरान कोई इंसान इनकी चपेट में आया, तो उसकी जान भी ले लेते हैं।

झारखंड के 15 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

एक तरफ हाथियों का शिकार बड़ी चिंता है, तो दूसरी तरफ 15 जिलों में हाथियों के आतंक से दहशत है।

हजारीबाग जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां, हाथियों के गांव में घर तोड़ने या फसल बर्बाद करने की खबरें सबसे ज्यादा आती है।

वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने साल 2017 में एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण पश्चिम बंगाल का 21 हजार वर्ग किलोमीटर इलाका हाथियों का आवास है।

मानव-हाथी संघर्ष के चलते देशभर में जितने लोगों की जान जाती है उनमें से 45 फीसदी इसी इलाके से हैं।

2000 से ज्यादा लोगों की मौत

झारखंड गठन के बाद से अवह तक 2000 से लोगों की जान हाथी ले चुके हैं। यह आंकड़ा चौंकानेवाला है। मृतकों को दिये जानेवाले मुआवजे के रूप में राज्य सरकार अब 18 करोड़ रुपये से ज्यादा बांट चुकी है।

हाथियों के हमले से हुए नुकसान में सरकारी मुआवजे का प्रावधान

  • मृतक को चार लाख
  • गंभीर रुप से घायल को एक लाख
  • फसल की क्षति पर 20 से 40 हजार
  • सामान्य घायल को 15 हजार
  • स्थायी रूप से अपंग होने पर दो लाख
  • पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान के लिए 1.30 लाख
  • ज्यादा क्षतिग्रस्ता मकान के लिए 40 हजार
  • आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चा मकान के लिए 20 हजार
  • भंडारित अन्ज प्रति क्विंटल 1600 रुपये
  • गाय, भैस, बैल और बकरी की मृत्यु पर 15 से 30 हजार रुपये
  • बछड़ा-बाछी की मृत्यु पर 5 हजार रुपये

2010 से अब तक के मौत के आंकड़े

वर्ष                    मौत

2009-10           54

2010-11           69

2011-12           62

2012-13           60

2013-14           56

2014-15           53

2015-16           66

2016-17           59

2017-18           84

2018-19           87

2019-20           84

2020-21           97

2921-22           88

2022-23           80

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l दिनांक – 25 नवम्बर 2025, मंगलवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 25 नवम्बर 2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत...

Ethiopia volcano eruption 2025: इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी का राख 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा, कई उड़ानें रद्द

Ethiopia volcano eruption 2025: अदीस अबाबा, एजेंसियां। इथियोपिया का हेली...

Surajbhan Singh: सूरजभान सिंह-उम्र के साथ चढ़ता गया गुनाहों का सूरज

Surajbhan Singh: सूरजभान सिंह डॉन, बाहुबलियों और अपराधियों की जिक्र...

PM Modi: PM मोदी को गाली देने वाला शख्स गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता था आरोपी

PM Modi: नई दिल्ली,एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी...

Today horoscope: आज का राशिफल 25 नवंबर 2025 , मंगलवार

Today horoscope:  मेष राशि - उन भावनाओं को पहचानें, जो...

Hong Kong fire: मृतकों की संख्या 128 पहुंची, तलाशी अभियान अंतिम चरण में

Hong Kong fire: हांगकांग, एजेंसियां। हांगकांग के ताई पो क्षेत्र में वांग फुक कोर्ट स्थित रिहायशी इमारतों में लगी भीषण आग में मृतकों की...

Palamu police action: 700 बोतल अवैध शराब जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

Palamu police action: पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।...

JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 में रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन,पिछले साल के मुकाबले 1 लाख से अधिक आवेदन

JEE Main 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 ने इस बार नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।...

WPL 2026: WPL 2026 मेगा ऑक्शन में MI टीम में पुराने खिलाडियों की हुई घर वापसी

WPL 2026: मुंबई, एजेंसियां। WPL 2026 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी 2025 की विजेता टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को दोबारा अपनी टीम...

Chirag Paswan: तबीयत खराब होने के कारण चिराग पासवान नहीं पहुंच सके स्थापना दिवस पर पार्टी ऑफिस

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 28 नवंबर को पटना के बापू सभागार में अपना 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम...

Abhishek Banerjee: चुनाव आयोग से मिलेगी TMC सांसदों की टीम, अभिषेक बनर्जी की मांग: बैठक का प्रसारण लाइव हो

Abhishek Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इसी बीच एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया...

Delhi Police Recruitment 2025: SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का एग्जाम शेड्यूल, कॉन्स्टेबल से लेकर AWO/TPO...

Delhi Police Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी...

Azam Khan: आजम खान को बड़ी राहत, 7 साल पुराने टिप्पणी मामले में कोर्ट ने किया बरी

Azam Khan: लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को एक पुराने और चर्चित मामले में बड़ी राहत मिली है। अमर सिंह की...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles