महाधिवक्ता की सलाह के बाद सीएम ने ईडी को भेजा बंद लिफाफा

2 Min Read

रांची। सीएम सचिवालय से एक बंद लिफाफा ईडी दफ्तर भेजा गया है। इस लिफाफे में क्या है यह स्पष्ट नहीं है। हर बार की तरह एक दूत ईडी ऑफिस सीएम के पत्र को लेकर पहुंचा है। बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत को दो दिन का समय दिया था यह बताने के लिए कि वह एक जगह तय करें जहां उनसे जमीन घोटाला मामले में पूछताछ हो सके। दो दिन जैसे ही बीते वैसे ही झारखंड का सियासी पारा बढ़ गया है। कल सीएम आवास में साढ़े चार बजे बैठक भी होनी है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय से सीएम हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि किसी पत्र को बंद लिफाफे में लेकर रांची ईडी दफ्तर पहुंचे और ईडी के अधिकारियों को पत्र सौंपा जानकारी मिल रही है कि ईडी के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेज गए समन को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा यह पत्राचार किया गया है। हालांकि पत्र के अंदर क्या जानकारी फिलहाल इसको लेकर किसी ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंगलवार को महाधिवक्ता से कानूनी सलाह ली। इसके बाद ही यह पत्र ईडी को भेजा गया है। इसी बीच झारखंड में चल रही सियासी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपने पिता व जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन से आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन से पार्टी व अपने राजनीतिक संभावनाओं को लेकर बातचीत की।

इसे भी पढ़ें

कल विधायक दल की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं