रांची। प्रोजेक्ट भवन कार्यालय में शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम एवं महासचिव राहुल कुमार ने मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेट थीं। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव को संघ के सदस्यों के समक्ष आ रही प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।
इसमें मुख्य रूप से प्रीमियर सर्विस, चाइल्ड केयर लीव, डीपीसी की बैठक एवं समयबद्ध प्रमोशन तथा प्रोन्नत पदाधिकारी के पद को उत्क्रमित करने की परिपाटी को समाप्त करना शामिल थी।







