रांची। रांची से अयोध्या के लिए पांच ट्रिप ट्रेन चलेगी। 12 फरवरी को पहली ट्रेन अयोध्या जाएगी, उसके बाद 26 मार्च तक चार ट्रिप और चलाई जायेगी।इसके लिए आस्था स्पेशल ट्रेन को रांची से भी चलाया जायेगा।
जल्द जारी होगी समय सारिणी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आस्था स्पेशल ट्रेन का रूट, किराया, समय और तिथि की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। रेलवे को उम्मीद है कि इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों से करीब 50 हजार श्रद्धालु अयोघ्या दर्शन के लए जा सकते हैं।
बता दें कि अभी रांची से अयोध्या जाने के लिए कोई भी सीधी रेल सेवा नहीं है। इसलिए रेलवे ने अब रांची से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए आस्था स्पेशल ट्रेन की सौगात रांची को मिलने जा रही है।
ये होगा ट्रेन का रूट
आस्था ट्रेन रांची से वाया मुरी, बोकारो स्टील, राजाबेड़ा, गोमो, कोडरमा, गया, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, जौनपुर, अकबरपुर होती हुई दर्शननगर स्टेशन जायेगा।
रांची से चलनेवाली आस्था स्पेशल अयोध्या तक नहीं, बल्कि दर्शननगर तक ही जायेगी। वैसे रांची से लखनई की सीधी विमान सेवा उपलब्ध है और लखनऊ से अयोध्या एक घंटे का सफर है।
रांची-बनारस ट्रेन को लखनऊ तक मिल सकता है विस्तार
इसके अलावा रांची रेल डिवीजन ने रांची से बनारस जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को लखनऊ तक विस्तार देने के लिए प्रस्ताव भेजा है, क्योंकि बनारस पहुंचने के बाद यह ट्रेन करीब 10 घंटे तक यार्ड में खड़ी रहती है। ऐसे में इस ट्रेन का लखनऊ तक विस्तार दिया जा सकता है और रांची से सीधे लखनऊ जुड़ जाएगा।
इसे भी पढ़ें









