Lucknow High Court :
नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं या नहीं, इस पर 10 दिन में जवाब दें। कोर्ट ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है और इसमें देरी स्वीकार नहीं होगी।
Lucknow High Court : क्या है राहुल की नागरिकता का मामला:
2024 में कर्नाटक के वकील विग्नेश शिशिर ने राहुल पर ब्रिटिश नागरिक होने का आरोप लगाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई। याचिकाकर्ता ने ब्रिटिश सरकार के 2022 के गोपनीय मेल का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया और राहुल की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग की।
इसे भी पढ़ें
तीन महीने में राहुल गांधी का तीसरी बार बिहार दौरा सात अप्रैल को





