सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहले ही दिन आए 91940 आवेदन [91940 applications received for Sarkar Aapke Dwar program on the first day itself]

2 Min Read

15 सितंबर तक लगेंगे शिविर

रांची। 30 अगस्त से राज्य भर में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू हो गया है। पहले दिन राज्य के सभी जिलों में कुल 329 कैंप लगाये गये।

विभिन्न योजनाओं को लेकर पहले दिन ही 91940 आवेदन आये। इनमें 2523 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया है। शेष आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

सबसे ज्यादा 49752 आवेदन अबुआ आवास के लिए आये हैं। वहीं, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 5781, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिए 1011, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए 2173, जाति प्रमाण पत्र के लिए 1305, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 784 व इनकम प्रमाण पत्र के लिए 761 कुल 61567 आवेदन आये हैं।

इनमें से 304 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। बता दें कि 15 सितंबर तक शिविर लगाया जाएगा।

सबसे अधिक आवेदन पलामू से

सबसे ज्यादा 8904 आवेदन पलामू में आये हैं। जबकि सबसे कम 29 आवेदन राजधानी रांची से है।

वही, बोकारो में 2282, चतरा में 1156, देवघर में 5635, धनबाद में 3209, दुमका में 4135, पूर्वी सिंहभूम में 1637, गढ़वा में 4806, गिरिडीह में 6348, गोड्डा में 3441, गुमला में 348, हजारीबाग में 1593, जामताड़ा में 2141, खूंटी में 306, कोडरमा में 1306, लातेहार में 1990, लोहरदगा में 1010, पाकुड़ में 787, रामगढ़ में 1836, साहिबंगज में 3940, सरायकेला-खरसावां में 1111, सिमडेगा में 1036 व पश्चिमी सिंहभूम में 2490 आवेदन आये हैं।

अन्य योजनाओं में आयुष्मान कार्ड के लिए 494, विकलांग पेंशन के लिए 99, सामुदायिक वन पट्टा के लिए दो, व्यक्ति वन पट्टा के लिए पांच, विधवा पेंशन के लिए 129, वृद्धा पेंशन के 2622 कुल 22802 आवेदन आये हैं। इनमें से 1563 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

अगले माह से शुरू होगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं